छात्रों के लिए एयर इंडिया का तोहफा, फ्लाइट टिकट पर 10 फीसदी छूट
नई दिल्ली। अगर आप कॉलेज में पढ़ते हैं और छुट्टियों में घर जाने या पढ़ाई या इंटर्नशिप के लिए फ्लाइट से सफर का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एयर इंडिया ने छात्रों के लिए एक विशेष स्टूडेंट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत घरेलू उड़ानों के बेस फेयर पर 10 फीसदी की आकर्षक छूट मिल रही है। यह ऑफर सिर्फ टिकट पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य फायदों के साथ आता है, जिससे आपकी हवाई यात्रा और भी सुविधाजनक और किफायती बन जाएगी। इस सीमित अवधि के ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को 20 अक्टूबर तक टिकट बुक करना होगा। इस प्रोग्राम के तहत, छात्र सामान्य सामान के साथ 10 किलोग्राम अतिरिक्त बैगेज ले जा सकते हैं और अपनी यात्रा की तारीख को एक बार बिना किसी शुल्क के बदलवा सकते हैं। वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने वाले छात्रों को कन्वीनियंस फीस पर 50 फीसदी की छूट भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, घरेलू बुकिंग पर यूपीआई से भुगतान करने और यूपीआईआरओएमओ कोड का उपयोग करने पर 1000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्र की उम्र यात्रा की तारीख पर कम से कम 12 वर्ष होनी चाहिए और वह किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में फुल-टाइम कोर्स का छात्र होना चाहिए। यात्रा के दौरान, छात्रों को अपना वैध आईडी कार्ड या एडमिशन लेटर साथ रखना अनिवार्य होगा। टिकट बुक करने के लिए, एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं, कंसेसन टाइप में स्टूडेंट विकल्प चुनें और अपनी बुकिंग पूरी करें।
बिरसा मुंडा जयंती पर धार को मिलेगी विकास की सौगात, CM यादव करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पण
50 किलो चावल और नकद सहायता से मिलेगी राहत, ओडिशा में चक्रवात प्रभावितों के लिए बड़ा ऐलान
दिल्ली में मुकदमा दायर करने की क्या थी वजह? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा केस
शेख हसीना की घर वापसी का रास्ता आसान नहीं, भारत-बांग्लादेश के बीच क्यों बढ़ रही मुश्किलें?
दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी, यूपी ATS ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
‘सोनिया की किताब पढ़ें भाजपा नेता’, वाड्रा ने कहा- इतिहास को खुले मन से समझने की जरूरत
कुलगाम में CRPF दल पर अचानक हमला, आतंकियों की गोलीबारी में तीन जवान घायल
स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के 3 शहर भी सम्मानित