बच्चों के लिए खेल बना मुसीबत, जहरीले बीज खाने से 18 की तबीयत बिगड़ी
रायसेन। जिले की सिलवानी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुदर सलैया में रतनजोत के जहरीले बीज खाने से 18 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक शाला के पास लगे रतनजोत के पौधे के फल खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से 15 बच्चों को सिविल अस्पताल सिलवानी में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार प्रतापगढ़ केंद्र में चल रहा है।
चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी
अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद यह गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि स्कूल परिसर के नजदीक उगे इस जहरीले पौधे तक बच्चे कैसे पहुंचे और उन्होंने इसके बीज क्यों खाए। प्रशासन अब इस लापरवाही की वजहों का पता लगा रहा है।
गांव में फैली अफरा-तफरी
गांव में एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्चों को एंबुलेंस की मदद से त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई और बच्चों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने स्थिति को बताया नियंत्रण में
सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल धाकड़ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को आवश्यक प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और उनकी स्थिति अब स्थिर है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर ही उच्च केंद्र रेफर करने का फैसला लिया जाएगा।
दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी, यूपी ATS ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
‘सोनिया की किताब पढ़ें भाजपा नेता’, वाड्रा ने कहा- इतिहास को खुले मन से समझने की जरूरत
कुलगाम में CRPF दल पर अचानक हमला, आतंकियों की गोलीबारी में तीन जवान घायल
स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के 3 शहर भी सम्मानित
एमपी में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर दिग्विजय सिंह का बयान, पटवारी-सिंघार के नेतृत्व की बात कही
देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, महिलाओं की कामकाजी भागीदारी में भी इजाफा
'फ्रिज तक नहीं संभाल पा रहे', ईरान ने फ्रांस पर कसा तंज; अमेरिका को भी ललकारा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की धूम, छठे दिन भी बरकरार रहा दबदबा; दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई