शिमला-मसूरी छोड़िए, इस बार गर्मी में घूमें आंध्र प्रदेश के 5 खूबसूरत हिल स्टेशन
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लाेग Hill Stations जाना पसंद करते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन को सुकून पहुंचाते हैं। आमतौर पर लोग शिमला-मनाली या फिर नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं।
इन सबके अलावा भी कई ऐसे Hill Stations हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आज हम आपकाे आंध्र प्रदेश के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, इस राज्य में भी ऐसे कई पहाड़ी इलाके हैं जो खूबसूरत और शांत हैं। यहां आकर आपको अलग ही सुकून का अनुभव होगा। यहां की नेचुरल ब्यूटी और हरियाली मन को सुकून पहुंचाती है। ये जगहें गर्मियाें में घूमने के लिए बेस्ट हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं विस्तार से-
हॉर्सले हिल्स
हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश का सबसे शानदार हिल स्टेशन है जो चित्तूर जिले में स्थित है। इस हिल स्टेशन को "आंध्र का ऊटी" भी कहा जाता है। यहां के घने जंगल दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप यहां आते हैं ताे इसकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे। यहां घूमने आने वाले लोगों को ट्रैकिंग के अलावा नेचर वॉक का भी बढ़ियां अनुभव मिलेगा। आपको बता दें कि यहां का तापमान सालभर सुहावना रहता है, और चारों ओर हरियाली से ढकी पहाड़ियां मन को शांति देती हैं। यहां की झील भी काफी शांत और सुंदर है।
अराकू वैली
विशाखापट्टनम जिले में स्थित अराकू वैली एक फेमस हिल स्टेशन है। ये समुद्र तल से लगभग 3,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने कॉफी बागानों, आदिवासी संस्कृति और हरियाली से भरपूर घाटियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। बोरा केव्स और कटिकी वॉटरफॉल्स यहां के आकर्षण का केंद्र हैं।
लंबासिंगी
जब भी किसी शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन का जिक्र हाेता है तो आंध्र प्रदेश के लंबासिंगी का नाम जरूर सामने आता है। इसे "आंध्र का कश्मीर" कहते हैं। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और शांत वातावरण इसे एक बेहतरीन हिल स्टेशन बनाते हैं। यह राज्य की एकमात्र ऐसी जगह है जहां सर्दियों में पाला पड़ता है। यह विशाखापट्टनम जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है, जो धीरे-धीरे एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है।
पापिकोंडालु
पापिकोंडालु गोदावरी नदी के किनारे बसा हिल स्टेशन है। ये पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में फैली हुई है। आप यहां बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर गोदावरी नदी पहाड़ियों के बीच से होकर बहती है। इसका नजारा बेहद सुंदर होता है।
अनंतगिरी हिल्स
अनंतगिरी हिल्स विशाखापट्टनम से करीब 90 किलोमीटर दूर है। ये जगह नेचुरल ब्यूटी का जीता-जागता उदाहरण है। यहां घने जंगल, कॉफी बागान और छोटी नदियां बेहद शानदार नजर आते हैं। यह जगह खासतौर पर ट्रेकिंग, कैम्पिंग और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है।
देश की 'स्वास्थ्य आपातकाल' पर संसद में हड़कंप! राहुल गांधी ने मांगा एक्शन प्लान, जानें सरकार का जवाब और आगे क्या होगा?
राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान: 'सोनम को छिपा रही हैं सहेलियां', जांच में नया मोड़, जानें क्या है पूरा मामला?
कोयला घोटाला: राकेश जैन गिरफ्तार, 50 करोड़ की ठगी का खुलासा! फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर ऐसे लूटा गया पैसा
Tata की नई 'कन्वर्टिबल' कार ने मचाई खलबली! इतनी कम कीमत में कोई नहीं, जानें फीचर्स जो उड़ा देंगे होश
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया बिखरी, 9 गेंदों में 5 विकेट गिरने का शर्मनाक रिकॉर्ड
UP में नया डिप्टी CM? पंकज सिंह समेत कई नामों पर सियासी चर्चा
हाइब्रिड फंड में निवेशकों को बड़ा फायदा, 5 साल में मिला 32% का रिटर्न