सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर खुले; डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला। बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 370 से अधिक अंक टूटा, जबकि निफ्टी में 50 अंकों से अधिक गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भी 22 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।एक दिन पहले निवेशकों के उत्साह से झूमा बाजार इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन के कारोबार में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की घोषणा से उत्साह का माहौल बना रहा। सेंसेक्स 3600 से अधिक अंकों की उछाल के साथ खुला था, जबकि निफ्टी में भी 1200 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। कारोबार खत्म होने पर भी सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर उछाल देखा गया था। पूरे दिन के कारोबार के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कल 1.16 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी।
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुपोषण को सशक्त बना रहीं जमावाड़ा ग्राम की महिलाएं
लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल
बिटिया @ वर्क : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझकर संजोए बड़े सपने
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध
3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य