योगी आदित्यनाथ ने केवटी में चुनावी रैली की, मां जानकी का संदेश लेकर पहुंचे
Bihar:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केवटी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। किया। उन्होंने कहा कि वह मां जानकी का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश से मिथिला आए हैं। जनसभा में योगी ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केवटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद सांप है और कांग्रेस रामद्रोही, देशद्रोही और मां जानकी के विरोधी हैं। यह लोग सनातन परंपरा को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज गांधी जी के तीन बंदरों की तरह बिहार के महागठबंधन में भी तीन बंदर हैं। इना नाम पप्पू, अप्पू और टप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, अप्पू सच सुन नहीं सकता और टप्पू सच देख नहीं सकता। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह तीनों (पप्पू, टप्पू और अप्पू) बंदर न सच देखते हैं, न सुनते हैं, न बोलते हैं। उन्हें एनडीए सरकार का विकास दिखाई नहीं देता।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र कार्रवाई से माफिया और अपराधियों का सफाया हुआ है, और अब राज्य माफिया और अपराध-मुक्त बन चुका है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास, विरासत और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करें। कहा कि वह मां जानकी का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश से आए हैं। उन्होंने मिथिला में जानकी मंदिर (पुनौरा धाम) के निर्माण, राम-जानकी सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति ऐसी थी कि बीमार लोग घर में ही मर जाते थे।
उज्जैन की नागपंचमी बनी चर्चा का विषय, नींबू-मिर्च की माला और नागिन डांस ने लूटी महफिल
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा दावा, अमेरिकी सैनिक पर इनाम घोषित करने की खबर
मौत की खबर निकली गलत! जिसे मृत समझा था वह जिंदा मिला, 28 जुलाई के शव का रहस्य गहराया
बांध में छलांग लगाने की शर्त बनी जानलेवा, 48 घंटे बाद युवक का शव मिला
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हाईकोर्ट की कार्यवाही थमी
गंगा स्नान करने पहुंचे कांवड़ियों के साथ हादसा, चार लोग नदी में डूबे
TVK सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम, सीएम विजय ने साझा की उपलब्धियां
सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा लुढ़का, IT स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें