भोपाल ।    भारत भवन में कजरी-झूला गायन महोत्सव का आयोजन 21 से 23 जुलाई तक किया रहा है। महोत्सव में तीन दिन सुप्रष्ठित कलाकारों की गायन सभाएं सजेंगी। सावन के महीने में 21 जुलाई को शाम सात बजे शीला त्रिपाठी और साथी कलाकारों द्वारा कजरी-झूला गायन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का इस सांगीतिक महोत्‍सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद 7:35 बजे फूलसिंह मांडरे और साथ कलाकार, रात 8.10 बजे भोमा चौधरी और साथी कलाकारों द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के दूसरे दिन 22 जुलाई को शाम सात बजे मणिमाला सिंह एवं साथी कलाकार, 7:35 बजे उर्मिला पांडे और साथी कलाकार एवं रात 8:10 बजे मधुमिता नकवी द्वारा कजरी झूला गायन की प्रस्तुति होगी। वही समारोह के अंतिम दिन 23 जुलाई को शाम सात बजे शशिकुमार पांडे एवं साथी कलाकार, 7:35 बजे तृप्ति नागर एवं साथी कलाकार एवं रात 8:10 चंदन तिवारी और साथी कलाकारों द्वारा कजरी झूला गायन होगा। भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है। आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

'संभावना' में जस गायन और काठी नृत्य 22 जुलाई को

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की साप्ताहिक गतिविधि संभावना के अंतर्गत 22 जुलाई को जस गायन और बैगा जनजातीय नृत्य का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से नेहा नामदेव और एवं साथी, नरसिंहपुर द्वारा जस गायन एवं दिलीप कुमार एवं साथी, डिंडौरी द्वारा बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है। संभावना गतिविधि का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जाता है।