तकनीकी गड़बड़ी, 13 घंटे विमान में 'फंसे' रहे यात्री
By Ranbhumi Express, 21 March, 2016, 11:50

कोलकाता। तकनीकी गड़बड़ी के चलते एयरइंडिया के यात्रियों को पूरे 13 घंटे विमान में ही गुजारने पड़े। घटनाक्रम कोलकाता एयरपोर्ट का है।
एयरइंडिया के विमान एआई-701 को कोलकाता से रविवार रात साढ़े आठ बजे उड़ान भरना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। विमान आज सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंच सका। यात्री पूरी रात विमान में ही बैठे रहे। कुछ बुजुर्ग यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयरइंडिया की ओर से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।