गोरखपुर। पूर्व सांसद ई. प्रवीण निषाद को निषाद पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के समन्वयक संयोजक बनाया गया है। मंगलवार को उनके गोरखपुर प्रथम आगमन पर एनेक्सी भवन स्थित सभागार में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान डा. प्रवीण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर दोनों पार्टियों के समन्वयक संयोजक बनाया है। इसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने निषाद पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, किंतु भारतीय जनता पार्टी में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई है।

  • पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भाजपा व निषाद पार्टी के समन्वयक संयोजक बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में 6 साल संसद में उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी में ही एक आम कार्यकर्ता को शीर्ष पर पहुंचने का अधिकार होता है और इसका जीवंत उदाहरण है कि मुझे जैसे आम कार्यकर्ता को संसद पहुंचाया। आज दोनों पार्टियों के समन्वयक संयोजक के तौर पर उन्हें नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास आगामी विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी है।