लखनऊ। महामना सभागार, उच्च न्यायालय लखनऊ में उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई, अधिवक्ता परिषद अवध, द्वारा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का ३४ वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी जी और विशिष्ट अतिथि विपिन कुमार त्यागी, क्षेत्रीय संयोजक ( उत्तर प्रदेश -उत्तराखण्ड), ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष, मीनाक्षी परिहार सिंह, प्रदेश महामंत्री,  पंडित एस चन्द्रा, अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन, ललित तिवारी महामंत्री, अवध बार एसोसिएशन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष दिवाकर सिंह कौशिक ने किया। कार्यक्रम का संचालन उच्च न्यायालय इकाई के महामंत्री डाक्टर अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने किया, और विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां भारती एवं महामना मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । सभी अतिथियों को पुष्प, बैज लगाकर एवं अंग वस्त्र से स्वागत और वन्देमातरम गीत इकाई द्वारा किया गया। युवा अधिवक्ताओं के लिए कोर्ट परिसर की मर्यादाएं विषय पर सभी मंचस्थ अतिथियों ने क्रमशः अपने-अपने विचार रखे। बार महामंत्री ललित तिवारी ने बार में युवा साथियों के मार्गदर्शन की व्यवस्था किए जाने की बात रखी। बार अध्यक्ष पंडित एस चन्द्रा ने माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा भी युवा साथियों को अधिक मौका और प्रोत्साहन देने की बात की। प्रान्त महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह ने प्रांत द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।  प्रान्त अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी श्रीवास्तव ने धर्म और न्याय के आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय संयोजक विपिन कुमार त्यागी जी ने परिषद की संकल्पना और इसकी अबतक की यात्रा और परिषद की समाज में उपयोगिता के बारे में चर्चा की।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने आज के विषय पर मुख्य उद्बोधन किया और युवा साथियों के उत्साहवर्धन और बढ़िया तरीके से कोर्ट में पेश होने की सलाह दी। साथ ही साथ हर केस में पूरी तैयारी से और कोर्ट के हर संभावित सवाल के जबाब के साथ कोर्ट में आने की बात की। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रांत उपाध्यक्ष अनिल पाण्डे, प्रांतमंत्री सिद्धार्थ शंकर दूबे, प्रांत कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र राय, प्रांत की कार्यकारिणी से अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ पूजा सिंह, कार्यालय मंत्री आशुतोष शाही, अमर नाथ मिश्रा, अजय पांडेजी, क्षेत्रीय संयोजक आउट रीच आयाम अमित राय, डिप्टी सोलिसिटर सूर्यभान पांडे, अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी, अनुज कुदेसिया, उच्च न्यायालय इकाई के रामआसरे वर्मा, सुरेश पांडे, दिव्यान्शु प्रताप सिंह, आलोक सरन, शिवांशु गोस्वामी, सच्चिदानंद गोस्वामी, पायल सिंह, रूपेश कसौधन, कुमारी आकांक्षा शाह, अवधेश पांडे, आदित्य सिंह, अभिनव मणि त्रिपाठी, अमित दीक्षित, अशोक यादव, वैभव पाण्डेय, एवं अभ्युदय प्रताप सिंह, बार के समस्त पदाधिकारी, बार के कई पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महासचिव। जिला इकाई लखनऊ के महामंत्री अवनीश कुमार राय 'रौनक' एवं अन्य कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अवध बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान भी परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सभी मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट कर किया गया।