राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन से की औपचारिक मुलाक़ात
राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. संजय कुमार निषाद ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री, बिहार सरकार नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।इस औपचारिक मुलाक़ात के दौरान डॉ. निषाद ने निषाद समाज के गौरव और पहचान का प्रतीक ‘नाव’ नवीन को भेंटस्वरूप प्रदान किया।
बैठक में डॉ. संजय कुमार निषाद ने— उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में निषाद पार्टी द्वारा सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई है साथ हीं एनडीए गठबंधन को मजबूती देने हेतु निषाद पार्टी के संकल्प व योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई है।
डॉ. निषाद जी ने आगे बताया कि 13 जनवरी 2026 को लखनऊ के डॉ भीम राव अंबेडकर सभागार, आशियाना में आयोजित होने वाले निषाद पार्टी के ‘13वें संकल्प दिवस’ के कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण भी नितिन नवीन को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद गोरखपुर/संतकबीरनगर प्रवीण निषाद भी उपस्थित रहे।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी