लालू के जंगलराज पर नीतीश का तंज....2005 से पहले कौन लड़का-लड़की आराम से रात 11 बजे तक बाहर घूमता था
पटना । बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में बुधवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई है। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने शुरुआत से ही अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए काफी काम किया। पहले वाला कोई कुछ करता था जी, यह सब हमलोग साथ में आने के बाद किए हैं।
सीएम ने राजद के साथ जाने पर कहा कि बीच में हम ही लोग जो दो बार डेढ़ साल अलग हुए। इसके बाद हमें पता चला कि ये लोग कभी कुछ नहीं करेगा। 2005 से पहले क्या होता था। शाम में कोई घर से बाहर निकलता था। अब बताइए लोग कितने देर तक बाहर घूमते हैं। रात में 10:00 बजे 11:00 तक लड़का-लड़की सभी लोग आराम से बाहर घूमते हैं।
मुख्यमंत्री नीतिश ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। उस समय से ही सारा काम मिलकर कर रहा हूं। अभी भी हम सभी जगह घूम रहे हैं। एक-एक चीज को देख रहे हैं।
वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार सोचता है कि कोई और इस देश का वित्त मंत्री या प्रधानमंत्री नहीं बने। लेकिन, गांधी परिवार को पता होना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है, और लोकतंत्र में जनता तय करती है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कौन बनेगा। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद किसी राज्य के दलित मुख्यमंत्री ने दलितों के लिए इतना काम नहीं किया, जितना काम नीतीश ने दलितों के लिए किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोगों को संबोधित कर संत रविदास का जिक्र कर कहा कि सीएम नीतिश की ओर से दलितों के लिए काफी काम किया गया है। उन्होंने दलितों के विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई है।
समारोह का आयोजन करवा रहे पूर्व मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार के विकास मित्र सहित संत रविदास के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। संत रविदास के भक्तों में हर जाति के अनुयायी हैं।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान