वर्कप्लेस पर अनोखा एक्सपेरिमेंट, कर्मचारियों को दी जा रही हैंगओवर लीव
जापान में कर्मचारियों की संख्या में कमी की कारण,कंपनियां युवा कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए एक अद्भुत तरीका तलाश रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जहां बड़ी कंपनियां लोगों की सैलरी बढ़ा रही हैं, वहीं छोटी कंपनियां जो उस सैलरी से मेल नहीं खा सकतीं, वे इसके बजाय कुछ और लाभ दे रही हैं। कंपनी ये लाभ कर्मचारियों को छुट्टी के रूप में दे रही है।
ओसाका स्थित एक तकनीकी कंपनी ट्रस्टरिंग ने अपने कार्यस्थल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई तरह के असामान्य अवकाश विकल्प पेश किए हैं। कर्मचारी हैंगओवर के लिए समय निकाल सकते हैं, जिससे उन्हें आराम करने और तरोताजा महसूस करते हुए काम पर लौटने का मौका मिलता है।
कर्मचारी ने क्या कहा?
वहीं एक कर्मचारी, जो पिछली रात शराब पीने के बाद दोपहर को कार्यालय पहुंचा, उसने कहा कि अतिरिक्त आराम से काम की प्रोडक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है।
क्या है सेलिब्रिटी लॉस लीव?
- कंपनी सेलिब्रिटी लॉस लीव भी देती है, जिससे कर्मचारी अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की शादी जैसी बड़े एलान करने पर छुट्टी ले सकते हैं।
- 2021 में, जापानी सिंगर और एक्टर जेन होशिनो की तरफ से एक्ट्रेस यूई अरागाकी से अपनी शादी का खुलासा करने के बाद एक कर्मचारी ने छुट्टी ले ली।
- कंपनी के अध्यक्ष दाइगाकू शिमादा ने बताया कि ये नीतियां उन्हें 222,000 येन (US$1,400) प्रति माह के अपेक्षाकृत मामूली शुरुआती वेतन और ओवरटाइम वेतन की पेशकश के बावजूद प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद करती हैं।
- इस वजह से अब छुट्टियों की ये रणनीति काम करती दिख रही है।
- ऐसा करके ट्रस्टरिंग ने मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन किया है और पिछले तीन सालों में किसी भी कर्मचारी ने नौकरी नहीं छोड़ी है।
कंपनी ने दिया एक और ऑफर
कार्यस्थल के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, कंपनी ने कार्यालय में एक ड्रिंक बार भी स्थापित किया है। इस अनोखे लाभ ने ऑनलाइन रुचि जगाई है, कई लोगों ने उनके इस फैसले की प्रशंसा की है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि सिर्फ अतिरिक्त छुट्टी लेने के लिए वहां के स्टाफ को कुछ और पसंदीदा सेलेब्रिटीज को ढूंढ़ना चाहिए।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर