जीआईएस की सुरक्षा के बीच वीआईपी रोड पर ई-रिक्शा चालक का स्टंट
भोपाल। राजधानी भोपाल में जीआईएस की तैयारी को लेकर पुलिस शहर भर में सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतेजाम कर रही है। इसमें शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर वीवीआईपी मार्गो पर भी पुलिस कर्मी लगातार पैट्रोलिंग कर रहे है। इसी सुरक्षा इंतेजामो की तैयारियो के बीच वीआईपी रोड पर एक ई-रिक्शा चालक द्वारा किये जा रहे स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक ई-रिक्शा चालक पहले तो तेज स्पीड से अपने रिक्शा को भगा कर लाता है, और फिर तीन की जगह 2 पहियो पर उसे काफी दूर तक चलाता है। उसके पीछे ही आ रही एक कार भी नजर आ रही है। ई-रिक्शा चालक के बीच सड़क पर किये जा रहे ऐसे स्टंट के कारण हादसा होने की संभावना है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जल्द संज्ञान लेकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही कर सकती है।
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से नई सुविधा, यात्रियों को मिलेगी खास छूट