राज्यपाल डेका ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का भ्रमण किया
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। किसी भी राज्यपाल का यह जिले में प्रथम आगमन है। इस दौरान वेे कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए तथा अपनी माता जी के नाम पर पौधा लगाकर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्यपाल डेका ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला मुख्यालय सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ट्रायसायकल, मछली व्यवसाय के लिए आईस बॉक्स सहित निक्षय प्रमाण पत्र, सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक आदि प्रदान किए।
डेका ने जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसके पश्चात् डेका ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कनकबीरा आयुष केन्द्र हॉस्पीटल का निरीक्षण भी किया ।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी