दहेज की लालच में टूटी दो बहनों की शादी, बारात लौटी वापस
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो सगी बहनों की सगे भाइयों से शादी हो रही थी. धूमधाम से बारात का स्वागत किया किया गया. वरमाल की रस्म के बाद बारी आई सात फेरों की. जैसे ही दोनों बहनें दुल्हन के लिबास में मंडप पर पहुंचीं, दूल्हे पक्ष ने एक डिमांड रख दी. विरोध करने पर बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी. यहां तक कि दुल्हनों को भी नहीं बख्शा. बारातियों ने दुल्हनों को भी जमकर पीटा. बाद में शादी कैंसिल हो गई.
मामला सादाबाद क्षेत्र के समदपुर इलाके का है. आरोप है कि यहां शादी के समारोह में दूल्हा पक्ष ने अचानक से कार की डिमांड रख दी. दुल्हन के पिता ने कहा- हम तो पहले ही आपको हैसियत से ज्यादा का दहेज दे चुके हैं. ऐसे में हम कार कहां से दे पाएंगे. दूल्हे के परिवार ने तब कहा कि फिर हम बारात वापस ले जाएंगे. बवाल इतना बढ़ गया कि बारातियों ने घरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों दुल्हनों से भी मारपीट की गई. इससे नाराज बहनों से शादी करने से ही इनकार कर दिया.
बैरंग लौटी बारात
बिसावर के एक गेस्ट हाउस में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में उस वक्त हंगामा होने लगा जब दूल्हे के परिजनों ने दहेज में कार की डिमांड कर दी. दुल्हन पक्ष ने इंकार किया तो उनके परिवार के साथ मारपीट कर डाली. दुल्हन के जोड़े में फेरे लेने को तैयार दोनों बहनों को भी मारा पीटा. जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई. दुल्हन के जोड़े में दोनों बहनें कोतवाली सादाबाद पहुंचीं और वहां पुलिस के सामने दहेज लोभियों से शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद बरात वापस लौट गई.
दुल्हन का भाई भी घायल
जानकारी के मुताबिक, मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. दुल्हन के भाई के सिर पर भी चोट आई है. सादाबाद पुलिस ने उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल कराया. मंगलवार शाम को दुल्हन के पिता ने महिला कोतवाली में तहरीर दी है. मामले में जांच जारी है.
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित