अक्षय कुमार ही लीड रोल में नजर आएंगे केसरी चैप्टर 2 में
मुंबई। हाल ही में बालीवुड फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी ने पुष्टि की कि केसरी के सभी आगामी पार्ट्स में अक्षय कुमार ही मुख्य भूमिका में होंगे। इसके साथ ही, उन्होंने अनन्या पांडे के फिल्म में दिलरीत गिल के किरदार के लिए चयन के बारे में भी खुलासा किया।
एक इंटरव्यू में करण सिंह ने बताया कि केसरी के सभी अगले इंस्टॉलमेंट्स में अक्षय कुमार ही लीड रोल में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि केसरी 2 फिल्म एक नरेटिव को आगे बढ़ाते हुए अनसंग हीरो की कहानी बताएगी। अक्षय कुमार की भूमिका को लेकर करण ने कहा कि वह फिल्म के मूल हिस्से से जुड़े हुए हैं और वह ही इस कहानी को पर्दे पर जीवित करेंगे। फिल्म में अनन्या पांडे के चयन के बारे में बात करते हुए, करण ने खुलासा किया कि साल 2022 में ही उन्हें इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म गहराइयां में अनन्या की परफॉर्मेंस उन्हें इतनी प्रभावित करने वाली लगी कि दिलरीत के किरदार के लिए उनका नाम सबसे पहले आया।
करण ने अनन्या की मेहनत की भी सराहना की और बताया कि उन्होंने इस भूमिका के लिए एक साल तक कड़ी ट्रेनिंग ली थी। वह महिला वकीलों के तौर-तरीकों को समझने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट भी गई थीं, ताकि वह वकीलों के कार्यशैली को सही तरीके से जान सकें। जहां तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात है, तो केसरी 2 ने पहले ही शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने अब तक 42.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही खूब सराही जा रही है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू