भीड़ से दूर, सुकून की तलाश में जाएं हिमाचल की इन शांत वादियों में
गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो गई है. इस समय लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ गर्मी से दूर कहीं ठंडी जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं. लेकिन इस समय बच्चों के स्कूल की छुट्टियों के कारण मनाली जैसी कई जगहों पर काफी भीड़भाड़ देखने को मिलती है. भीड़ में ट्रिप को सही से एंजॉय नहीं कर पाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग शांत जगहों पर जाना पसंद करते हैं.
अगर आप भी इस मई में अपने दोस्तों के साथ किसी शांत जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो आप हिमाचल की कुछ जगहों पर जा सकते हैं. इन ऑफबीट जगहों पर पर्यटक की भीड़-भाड़ थोड़ी कम देखने को मिलती है. जिससे आपको वहां पर शांति से समय बिता और अपनी ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं.
जीभी
जीभी तीर्थन घाटी से बसा एक छोटा सा गांव है. यह मनाली से लगभग 102 किमी की दूरी पर है. पीक सीजन के दौरान भी यहां शांति बनी रहती है. इसलिए यह हिमाचल की सबसे बेहतरीन ऑफबीट जगहों में से एक है. यहां पर आपको पारंपरिक लकड़ी के घर, चीड़ और देवदार के पेड़ों से भरे जंगल और गांव से होकर वाली जाने वाली एक नदी है. झरने को देखने के लिए आप पैदल ट्रैकिंग कर जा सकते हैं, जलोरी दर्रे भी ट्रैकिंग करके जा सकते हैं. यहां पर जीभी झरना, चेहनी कोठी, सेरोलसर झील, जालोरी पास और रघुपुर किला जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
बरोट
बरोट मंडी जिले में स्थित है. इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है. यहां उहल नदी हरी घास के मैदानों और देवदार के जंगलों से होकर बहती है. यहां पर आपकी शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा. भीड़, धक्का-मुक्की और शोर से दूर आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. अगर आपको मछली पकड़ना पसंद है तो यह जगह आपके लिए सही रेहगी, क्योंकि इस जगह को ट्राउट के लिए जाना जाता है. यहां उहल नदी, नरगु वन्यजीव अभयारण्य,शानन हाइडलपरियोजना, लपस वाटरफॉल और कोटला किला काफी प्रसिद्ध हैं. इसके अलावा बरोट में कई ट्रैकिंग ट्रेल्स हैं, जो चीड़ और देवदार के जंगलों से होकर गुजरते हैं. यहां पर आप कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं.
चितकुल
चितकुल हिमाचल के सबसे खूबसूरत गांव में से एक है. यहां आपको प्रकृति के सुंदर दृश्य देखने के साथ ही कैंपिंग और ट्रेकिंग करने का मौका भी मिलेगा. यह किन्नौर जिले में स्थित है. ऊंचे पहाड़ों, नदी घाटियों और छोटे गांवों से होकर गुजरती है. यहां पर आप सांगला वैली, बसपा नदी, ब्रेलेंगी गोम्पा, सांगला मीडोज और बोरासु दर्रा ट्रैक पर जा सकते हैं. इसके अलावा यहां पर बेरिंग नाग मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास