MP BOARD RESULT: एक बार फिर लाडली बेटियों ने 10वीं और 12वीं में मारी बाजी, इतने % रहा इस साल का रिजल्ट
भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समता भवन से की। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इस साल एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 74.48 फीसदी रहा था। जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 92.73 फीसदी बच्चे पास हुए, जबकि मंडला 89.83 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
एमपी बोर्ड के दोनों नतीजों में लड़कियों का परचम
एमपी बोर्ड द्वारा घोषित आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 की मेरिट लिस्ट में कुल 212 छात्रों में से 144 छात्राएं हैं, जबकि कक्षा 12 की मेरिट लिस्ट में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं।
12वीं में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया
लड़के-
| पंजीकृत छात्र | 3,00,341 |
| परीक्षा में शामिल हुए | 2,99,261 |
| पास हुए छात्र | 2,13,594 |
| पास प्रतिशत | 71.37% |
लड़कियां-
| पंजीकृत छात्राएं | 3,04,061 |
| परीक्षा में शामिल हुए | 3,03,313 |
| पास हुई छात्राएं | 2,35,213 |
| पास प्रतिशत | 77.55% |
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास