बंदरों के कारण टूटा तार, युवक की करंट लगने से मौत
शहर के दरियाखा मोहल्ले के गोपाल गली में शुक्रवार की सुबह बंदरों का झुंड तार पर झूल रहा था। अचानक तार आपस मे उलझ गए, जिससे एक तार टूट कर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में एक युवक आ गया।
आनन फानन में लोग जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में लगी है।
पाकरडाड निवासी अंगद उम्र 38 वर्ष अपने बुआ के घर दरियां खा मोहल्ले के गोपालगली में आये थे। सुबह चाय पीकर घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। दूसरी तरफ पोल पर बंदरों का झुंड विद्युत तार पर उछल कूद मचा रहे थे।
तार आपस मे उलझ कर टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में अंगद आ गए। करंट लगने से झुलस गए। मौके पर उपस्थित लोग अंगद को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की बुआ भानमती का रो रोकर बुरा हाल है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज