देवरिया में प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रात में घर से निकला था। सुबह जानकारी होने पर स्वजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक का उसी गांव की युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात वह प्रेमिका के घर गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन को चिंता हुई। वे उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच गांव में युवती के घर में फंदे से लटकने की जानकारी मिली।
स्वजन मौके पर पहुचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार, युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल
दो बीमर के बावजूद जारी रही गेंदबाजी, फैंस हैरान
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई
गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश