पति ने छिपकर पत्नी का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पति पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने मामले में पति समेत तीन के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह अपने पिता से रुपये लेकर पति को देती रहीं। रुपये देने बंद करने पर पति ने नहाते समय चोरी छिपे उनकी अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोप है कि पिछले वर्ष पति ने वीडियो वायरल कर दिया और उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संजय सिंह का हमला—“राघव चड्ढा ने पंजाब की पीठ में घोंपा छुरा”
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में भीषण सड़क हादसा—शादी से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
CSK की बैटिंग ने आखिरी ओवरों में पलटा गेम
दिल्ली कैपिटल्स के सामने फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की बड़ी चुनौती
राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान—आम आदमी पार्टी में फूट, BJP जॉइन करने की कही बात
पीएम मोदी की बड़ी सौगात—MP को मिलेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें, कई शहरों को फायदा
कागजों में हरियाली, जमीन पर सूखे पौधे