इन लोगों को नहीं करना चाहिए सावन सोमवार का व्रत, उज्जैन के आचार्य ने बताया नुकसान
Sawan News: 11 जुलाई से सावन शुरू हो गया. इस महीने को भगवान शिव की आराधना का महीना माना जाता है. खासकर शिव भक्तों के लिए यह समय बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. इस माह भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई जातक उपाय के साथ व्रत भी करते हैं. खासकर सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है. लेकिन, इसके कुछ ज़रूरी नियम हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि इन लोगों को व्रत भूल से भी नहीं रखना चाहिए.
सावन मे कितने सोमवार व्रत?
सावन का पहला सोमवार : 14 जुलाई को
सावन का दूसरा सोमवार : 21 जुलाई को
सावन का तीसरा सोमवार : 28 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार : 04 अगस्त को
इन तीन लोगों को नहीं रखना चाहिए व्रत
- शास्त्रों के अनुसार कोई भी व्रत व पूजा रखते समय अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए. यदि कोई व्यक्ति बीमार है या शारीरिक कष्ट झेल रहा है तो उसे भूलकर भी सावन के सोमवार का व्रत नहीं रखना चाहिए.
- जिन महिलाओं को मासिक धर्म हो रहा है, उनको सावन सोमवार का व्रत नहीं रखना चाहिए. मासिक धर्म में स्त्रियों को पवित्र कार्य और पूजा-पाठ से दूर रहना चाहिए. अगर किसी ने 16 सोमवार व्रत का संकल्प लिया है तो वह सोमवार के व्रत कर सकती हैं, लेकिन पूजा की चीजों को हाथ लगाने से बचें.
- गर्भवती महिलाओं को भी सावन सोमवार का व्रत नहीं रखना चाहिए. क्योंकि, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है. ऐसे में भूखे रहना सही नहीं है, इससे पोषण की कमी हो सकती है.
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण