पुरा महादेव में आस्था की बयार, चतुर्दशी पर 10 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक
बागपत : बागपत के बालैनी स्थित पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार सुबह को झंडारोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक करने को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की दो किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में बुधवार तक दस लाख से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक किया। पुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में तीसरे दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के कई घंटे बाद में जलाभिषेक का नंबर आया। इसके बाद ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहां भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में आरएएफ के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहे तो एसपी सूरज कुमार राय ख़ुद लगातार घूमते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह तक मंदिर में दस लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
इजरायल-अमेरिका के बीच बड़ा रक्षा सौदा, लड़ाकू विमान खरीदेगा इजरायल
UAE के बाहर होने के बाद ओपेक प्लस का अहम फैसला, उत्पादन बढ़ाने का ऐलान
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, UMID कार्ड से मिलेगा पेपरलेस इलाज