रेवैनी के साथ फिर दिखेगा नोरा फतेही का जबरदस्त अंदाज
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही तंजानिया के लोकप्रिय सिंगर और सॉन्ग राइटर रेवैनी के साथ मिलकर एक खास क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक ट्रैक लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘तेतेमा’ बताया जा रहा है। इस गाने में अफ्रो-बोंगो बीट्स, स्वाहिली, हिंदी और अंग्रेजी के बोलों का रोमांचक फ्यूजन देखने और सुनने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो यह गाना रेवैनी और डायमंड प्लैटिनम्ज के सुपरहिट ट्रैक तेतेमा से प्रेरित है और इसका संभावित टाइटल ‘ओ मामा तेतेमा’ हो सकता है।
यह गाना उस मूल हिट गाने का रीक्रिएटेड वर्जन होगा, लेकिन इसमें नोरा फतेही की डांसिंग एनर्जी और उनकी खुद की आवाज की भी झलक देखने को मिलेगी। यानी इस बार नोरा न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपनी गायकी से भी लोगों का दिल जीतने वाली हैं। नोरा और रेवैनी की यह दूसरी म्यूजिकल कोलैबोरेशन होगी। इससे पहले साल 2019 में दोनों का गाना पेपेता रिलीज हुआ था, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। तेतेमा के जरिए दोनों एक बार फिर संगीत प्रेमियों को ग्लोबल म्यूजिक का नया अनुभव देने जा रहे हैं।
‘तेतेमा’ को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा और यह जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है। इसमें इंडो-अफ्रीकन संगीत की जीवंतता, ऊर्जा और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। इस गाने में ना केवल म्यूजिक और डांस का हाई लेवल होगा, बल्कि इसकी विजुअल प्रजेंटेशन भी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर तैयार की गई है। नोरा फतेही अपने ग्लैमरस अंदाज और पावरफुल डांस स्टाइल से एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने को तैयार हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"