बंगाल की खाड़ी में कई सिस्टम एक्टिव, 11, 12, 13, 14,15 इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 11 अगस्त भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार से मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिम दोनों संभागों में फिर से झमाझम बारिश होगी।
UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दिन से फिर सक्रिय हो रहा मानसून
मंगलवार को यानी 12, 13, 14, 15, अगस्त को पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी यूपी को 12 अगस्त ग्रीन जोन में रखा गया है। मतलब कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई है। जबकि 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिम दोनों संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाएं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर