इंदौर बार-बार क्यों फोन लगा रहे थे राजा के हत्यारे? राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मो
इंदौर : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस को एक के बाद एक पुख्ता सबूत मिलते जा रहे हैं. एक बार फिर इंदौर जांच के लिए पहुंची शिलांग पुलिस को राजा के हत्यारों की कॉल डीटेल्स मिली हैं. इस कॉल डीटेल्स में कुछ ऐसी तथ्य निकलकर आए हैं, जिसने जांच की दिशा मोड़ दी है. बताया जा रहा है कि राजा की हत्या करने के बाद आरोपियों ने इंदौर में फोन पर कुछ लोगों से बात की थी.
शिलांग पुलिस ने आरोपियों की कॉल डीटेल्स के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है और उनसे अलग-अलग एंगल पर पूछताछ भी की, जिसमें मोबाइल कारोबारी के साथ ही आरोपी का एक दोस्त भी शामिल है.
क्राइम ब्रांच से शिलांग पुलिस की मुलाकात
राजा रघुवंशी की हत्याकांड के मामले में जांच पड़ताल करने इंदौर आई शिलांग पुलिस की टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इसके बाद आरोपियों की कॉल डीटेल्स के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया. इस मामले में शिलांग पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी विशाल, आकाश और आनंद के दोस्त भारत जाधव को भी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच में बुलाया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों हत्याकांड के बाद भारत जाधव से फोन पर संपर्क में थे.
आरोपियों के दोस्त से तीन घंटे से ज्यादा चली पूछताछ
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक भारत जाधव से शिलांग पुलिस ने तीन से चार घंटे पूछताछ की, पर पूछताछ पूरी नहीं हुई. इसके बाद भारत के पिता सहित अन्य लोग थाने पर पहुंचे और थाने लाकर पूछताछ करने की वजह जाननी चाही. इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को पूरी जानकारी दी और बताया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा.
गौरतलब है कि शिलांग पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें विशाल, आनंद और आकाश वह एक ही कॉलोनी में रहते हैं और इस कॉलोनी में भारत भी रहता था. वहीं, भारत जाधव के पिता महेश जाधव ने कहा, '' मेरा बेटा है भारत जाधव, वो कपड़े की दुकान में काम करता है. मेरे छोटे बेटे ने फोन पर बताया कि बड़े वाले को क्राइम ब्रांच उठाकर ले गई है. बता रहे हैं कि पूछताछ के लिए बुलाया है.''
मोबाइल शॉप संचलाक से भी पूछताछ जारी
पुलिस के मुताबिक सोनम और राज कुशवाहा ने राजा की हत्या से पहले दो नए मोबाइल भी खरीदे थे, जिसके बाद बुधवार को शिलांग पुलिस उस मोबाइल शॉप पर पहुंची, जहां से मोबाइल खरीदे गए थे. पुलिस ने मोबाइल दुकान के संचालक को भी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया. हालांकि, आगे क्या बातचीत हुई ये जानकारी शिलांग पुलिस फिलहाल देने से बच रही है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर