‘द राजा साब’ से ‘कंतारा चैप्टर 1’ तक, 2025 की इन साउथ फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार
मुंबई : 2025 साउथ इंडियन सिनेमा के लिए एक शानदार साल होने जा रहा है। इस साल कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने के लिए तैयार हैं। इनमें से सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं 'कंतारा चैप्टर 1', 'द राजा साब' और 'जन नायकन' जैसी शानदार फिल्में। ये फिल्में न केवल अपनी स्टार पावर और अनूठी कहानियों के लिए सुर्खियों में हैं, बल्कि पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों का ध्यान खींचने की क्षमता भी रखती हैं।
कंतारा चैप्टर 1
2022 में रिलीज हुई 'कंतारा' ने भारतीय सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि अपनी गहरी सांस्कृतिक कहानी और ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता। अब, इसका प्रीक्वल 'कंतारा चैप्टर 1' 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म कदंबा युग से है, जो कर्नाटक के इतिहास का एक स्वर्णिम काल माना जाता है। हाल ही में इस फिल्म से रुकमिणी वसंत और गुलशन देवैया के किरदारों से पर्दा उठाया गया। होमबले फिल्म्स ने रुकमिणी वसंत को कनकवती और गुलशन देवैया को कुलशेखर के किरदार में पेश किया।
द राजा साब
प्रभास की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'द राजा साब' 2025 में रिलीज होगी। इसका निर्देशन मरुति ने किया है। 'द राजा साब' एक रोमांटिक ड्रामा हॉरर फिल्म है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। प्रभास के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार नजर आएंगी।
जन नायकन
विजय थलपति की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' 2025 में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। 'जन नायकन' में विजय एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से जूझते हुए नायक की भूमिका में होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अभी तक पक्की नहीं हुई है, लेकिन 2025 के आखिर तक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
ओजी
'OG' एक आगामी भारतीय तेलुगु गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन सुजीत ने किया है। इसका निर्माण डी. वी. वी. दानय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पवन के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में होंगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव