पर्यावरण पर चिंता: शिप्रा का पानी दूषित होने की आशंका, सुमित्रा महाजन ने चेताया
नदियां साफ न होने पर सुमित्रा महाजन ने मांगी माफी, बोलीं- हमारी पीढ़ी जिम्मेदार
इंदौर । पर्यावरण और नदियों की बिगड़ती हालत पर पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर से आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ने गहरी चिंता जताई है। इंदौर में आयोजित एक पर्यावरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नदियों की मौजूदा स्थिति के लिए हमारी पीढ़ी जिम्मेदार है और इसके लिए हम नई पीढ़ी से माफी मांगते हैं।
महाजन ने कहा, “हमने सब बिगाड़ दिया है। गांवों में अभी भी स्थिति कुछ बेहतर है, लेकिन शहरों में कान्ह और सरस्वती जैसी नदियां दूषित हो गई हैं। आने वाले समय में सिंहस्थ में शिप्रा नदी का साफ पानी मिल पाना मुश्किल होगा।”
इंदौर में नदियों की सफाई पर अब तक एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन हालात में खास सुधार नहीं हुआ है। महाजन ने दुख जताते हुए कहा कि महिलाओं का हमेशा से प्रकृति से गहरा रिश्ता रहा है, लेकिन अगर नई पीढ़ी को साफ नदियां नहीं मिलीं तो यह हमारी बड़ी गलती होगी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ नदियां और प्राकृतिक संसाधन मिल सकें।
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा