कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलुरु नहीं रहे, ‘केजीएफ’ से बनाई थी खास पहचान
मुंबई: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। सीनियर कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है। उन्होंने आज उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
आर्ट डायरेक्टर के तौर पर की शुरुआत
दिनेश मंगलुरु अपनी सशक्त और यादगार सहायक और निगेटिव भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से उन्होंने कन्नड़ दर्शकों के बीच अपनी शानदार पहचान बनाई और लोकप्रियता हासिल की। मूल रूप से मंगलुरु के रहने वाले दिनेश ने थिएटर में अपनी गहरी पृष्ठभूमि के साथ फिल्मों में एंट्री की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था।
‘केजीएफ’ समेत कई फिल्मों में निभाई यादगार भूमिका
दिनेश ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन सुपरस्टार यश की ‘केजीएफ’ में बॉम्बे डॉन की शानदार भूमिका के बाद दिनेश की पहचान और भी मजबूत हो गई। उन्होंने अपने करियर में ‘उलिगेडावारु कंदंठे’, ‘राणा विक्रमा’, ‘अंबारी’, ‘सवारी’, ‘इंथी निन्ना प्रीतिया’, ‘आ दिनागलु’, ‘स्लम बाला’, ‘दुर्गा’, ‘स्माइल’, ‘अतिथि’, ‘प्रेमा’, ‘नागमंडला’ और ‘शुभम’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 'नंबर 73' और 'शांतिनिवास' जैसी फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर भी काम किया है।
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
LS में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका? बिक्रम सिंह मजीठिया का दावा—2 सांसद इस्तीफे को तैयार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग