शहर में दहशत फैलाने वाले लुटेरे गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद, अपराधों की गिनती कर पुलिस रह गई हैरान
रीवाः पिछले कुछ दिनों में जिले में लगातार एक के बाद एक कई लूट की घटनाएं सामने आई। बेखौफ बाइकर्स गैंग की इन वारदातों ने दहशत का माहौल निर्मित कर दिया था। लुटेरे बाइक की मदद से महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। इन घटनाओं से जहां एक तरफ लोग भय के साए में जी रहे थे। वहीं, पुलिस भी लगातार हो रही घटनाओं से दबाव में थी। उनपर उचित कार्रवाई करने का दबाव बन रहा था। घटना में पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सहित 4 महिलाएं लूट का शिकार बनीं थी।
पुलिस ने भी घटनाओं को गंभीरता से लिया। वहीं, सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीम बना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उनका यह प्रयास उनका सफल रहा। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूला। साथ ही लूटा हुआ मॉल भी उसके पास से पुलिस ने जब्त किया। पकड़े गए आरोपी के अन्य चार साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
5 चोरों के पास से लाखों का माल
पुलिस ने पांच सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 लाख 30 हजार के सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने बताया की लूट की घटनाओं के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाशी में जुटी थी। आरोपियों को चिन्हित करने सहित मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। साथ ही सीसीटीवी के द्वारा तलाश की जा रही थी।
पुलिस की तलाश का दिखा असर
इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक नजर आया। जिसका पीछा कर उसे पकड़ा और उससे पूछताछ की तो उसने सारी वारदाते कबूल कर ली। पुलिस ने बताया की आरोपी रमजान खान जो जिले के बैकुंठपुर का निवासी है उसने अपने साथियों के साथ बाईक के द्वारा जनवरी से अब तक कुल 26 घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने उससे लूट का माल जब्त किया है। साथ ही इस कार्य में उसका साथ देने वाले साथी सलीम खान, पंकज साकेत, सचिन सोनी और राजेश साकेत को गिरफ्तार कर लिया है।
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक