घरवालों ने चुना नया कैप्टन, अब इस खिलाड़ी की चलेगी हुकूमत
मुंबई: 'बिग बॉस 19 का खेल हर दिन और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो में ट्विस्ट और टर्न्स का सिलसिला लगातार जारी है और इसी कड़ी में अब घर की सत्ता बदल गई है। हाल ही में कुनिका को कप्तानी से हटाया गया था, जिसके बाद दर्शक यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिर नया कैप्टन कौन बनेगा। चलिए जानते हैं आखिर अब घर का नया कप्तान कौन बना है।
अशनूर कौर बनीं नई कप्तान
टीवी की चर्चित अदाकारा अशनूर कौर बिग बॉस 19 के घर की नई कप्तान बन गई हैं। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच हुई टक्कर में आखिरकार जीत अशनूर के हिस्से आई। यह मुकाबला आसान नहीं था क्योंकि घरवालों की राय बंटी हुई नजर आ रही थी। कुछ सदस्य अभिषेक के पक्ष में खड़े थे तो वहीं एक बड़ा तबका अशनूर को नया कप्तान बनाना चाहते थे। आखिरकार ज्यादातर घरवालों ने अशनूर को समर्थन दिया और उन्हें कैप्टन के तौर पर चुन लिया।
कप्तान बनने के बाद सुरक्षित हुईं अशनूर
बिग बॉस हाउस में कैप्टन बनने के कई फायदे होते हैं। न सिर्फ कप्तान को घर के कामों से छूट मिलती है, बल्कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया में भी इम्युनिटी मिलती है। साथ ही कप्तान को बिग बॉस की ओर से कुछ खास अधिकार दिए जाते हैं जिनसे वह घरवालों को दंडित भी कर सकते हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अशनूर अपनी कप्तानी को किस तरह संभालती हैं।
बिग बॉस ने खोला 'रूम ऑफ फेथ'
कप्तानी चुनाव के साथ ही शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आया है। बिग बॉस ने घरवालों के लिए नया सेगमेंट शुरू किया है जिसका नाम है – ‘रूम ऑफ फेथ’। इस कमरे का मकसद अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां पर घरवालों की सोच, विश्वास और रिश्तों की परीक्षा ली जाएगी। ऐसे में ये नया कांसेप्ट शो को और भी रोमांचक बनाने वाला है।
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
'बिग बॉस तक' के मुताबिक इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है, उनके नाम इस तरह हैं-
- मृदुल तिवारी
- आवेज दरबार
- कुनिका सदानंद
- तान्या मित्तल
- अमाल मलिक
ये पांचों कंटेस्टेंट्स फिलहाल दर्शकों के वोट पर निर्भर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसका सफर यहां खत्म होता है और किसे फैंस का साथ मिलता है।
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक