सुशांत सिंह बहुत ही प्यारे इंसान थे: अर्जुन बिजलानी
मुंबई। छोटे परदे के अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने सुशांत सिंह राजपूत की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुशांत सिंह बहुत ही प्यारे इंसान थे। उन्होंने जब अपनी पहली बाइक ली थी तो उन्होंने अर्जुन को वो बाइक दिखाई थी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सुशांत की खबर मिली थी तो वो बहुत रोए थे। सुशांत सिंह राजपूत और वो लोग अक्सर साथ में समय बिताते थे। अर्जुन ने कहा कि उनके पास आज भी सुशांत की दी एक गंजी है। सुशांत सिंह राजपूत पहले अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग में ही रहते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। अर्जुन ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने जब अपनी पहली स्पोर्ट्स बाइक ली थी तो सबसे पहले उन्होंने अर्जुन को फोन करके नीचे बुलाया था। अर्जुन ने कहा कि सुशांत को पता था कि मुझे बाइक्स बहुत पसंद हैं, इस वजह से वो मुझे दिखाना चाहता था। सुशांत के बारे में बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा कि वो एक शानदार आर्टिस्ट और दोस्त थे। वो अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड थे। अर्जुन ने कहा कि वो बहुत ही प्यारे इंसान थे। अर्जुन ने कहा कि जब उन्हें सुशांत के बारे में पता चला था वो बहुत रोए थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ था, लेकिन नहीं होना चाहिए था। अर्जुन ने कहा कि जब दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे तो साथ में हैंगआउट करते थे। कभी सुशांत के घर पर, कभी उनके घर पर। अर्जुन ने इसी दौरान बताया कि एक बार वो लोग हैंगआउट कर रहे थे और अर्जुन ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी थी। सुशांत ने अर्जुन से कहा था कि उन्हें उनकी ये ब्लैक टी-शर्ट बहुत पसंद है। इसपर अर्जुन ने उन्हें वहीं अपनी टी-शर्ट उतारक दे दी थी।
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की