टेनिस इतिहास में एक ही दिन बने थे तीन रिकार्ड
थे तीन रिकार्ड अमेरिकी ओपन के इतिहास में 9 सितंबर का दिन विशेष रहा है। तीन अलग-अलग वर्षों में इसी दिन नये रिकार्ड बने हैं।
अमेरिकी की वीनस विलियम्स ने 9 सितंबर 2001 के दिन अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीता था। ये पहली बार था जब दो अश्वेत बहनें अमेरिकी ओपन के फाइनल में मुकाबला कर रहीं थीं। इसमें वीनस ने 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। दो बार यूएस ओपन खिताब जीतने वाली वीनस ने कुल सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते
वहीं 09 सितंबर साल 1999 में मे भारत के महेश भूपति-और उनकी जापानी जोड़ीदार आर्क सुगियामा ने अमेरिकी ओपन खिताब जीता था। भूपति और सुगियामा की जोड़ी ने इसका मिश्रित युगल खिताब जीता था। फाइनल मैच में भूपति-सुगियामा ने किम्बर्ली पो और डोनाल्ड जॉनसन की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया था।
इससे पहले महेश भूपति ने साल 1997 में फ्रेंच ओपन में भारत की ओर से पहला ग्रैंड स्लैम जीत जीता था। इसके बाद भूपति यूएस ओपन जीतने वाले भी पहले भारतीय बने।
वहीं साल 2002 में 9 सितंबर के दिन ही पीट सम्प्रास ने अमेरिकी ओपन जीता था। सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को 6-3, 6-4, 5-7, 6-4 से हराकर पुरुष एकल खिताब जीता। यह सम्प्रास का पांचवां यूएस ओपन खिताब था।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान