एशिया कप टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार कोई बल्लेबाज पार किए 300 रन
नई दिल्ली: भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त अपने करियर के सुनहरे फॉर्म में हैं। एशिया कप टी20 2025 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया। इस एशिया कप में वह अब तक छह पारियों में 309 रन बना चुके हैं। अभिषेक किसी एक एशिया कप टी20 संस्करण में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
इससे पहले किसी एक एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम था। उन्होंने 2022 एशिया कप में छह पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 2022 एशिया कप में ही पांच पारियों में 276 रन बनाए थे। अभिषेक ने इस एशिया कप में कई और बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी की और कुछ तोड़ भी डाले। अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।
300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा से पहले किसी भी खिलाड़ी ने एशिया कप टी20 में 300 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली के पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।
25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा पचास लगाने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं। उनके नाम पांच अर्धशतक और दो शतक हैं। इनमें से छह बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए। वह सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वालों की खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उनसे थोड़ा आगे हैं।
लगातार 30+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने 2025 में लगातार सात बार 30+ स्कोर बनाया और मोहम्मद रिजवान और रोहित शर्मा के बराबरी पर आ गए हैं। यह दिखाता है कि वे सिर्फ तेज खेल ही नहीं रहे, बल्कि लगातार टीम को अच्छी शुरुआत भी दे रहे हैं।
लगातार तीन 50+ स्कोर लगाने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए और इस खास क्लब में शामिल हो गए। इस लिस्ट में विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम पहले से मौजूद हैं।
किसी टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
अभिषेक शर्मा ने इस लिस्ट में भी जगह बना ली है। उन्होंने फुल मेंबर टीमों के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एंट्री कर ली है।
क्यों खास है यह उपलब्धि
अभिषेक शर्मा का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार बड़े स्कोर बनाए और टीम इंडिया को हर मैच में दमदार शुरुआत दी। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 2025 फाइनल से पहले उनका यह फॉर्म भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक