महतारी वंदन योजना: लैपटॉप से लेकर लोकसेवा केन्द्र तक, रानी श्रीवास ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
रायपुर : प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। इस योजना ने प्रदेश की कई महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी है। ऐसी ही एक प्रेरणास्पद कहानी है, मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बांकी की रानी श्रीवास की, जिन्होंने इस योजना की सहायता से अपने लिए एक नई पहचान गढ़ी है। रानी श्रीवास एक साधारण ग्रामीण महिला हैं, जो सात सदस्यीय संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और महतारी वंदन योजना से मिली राशि को एक अवसर में बदला। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि से 26 हजार रूपए का लैपटॉप खरीदा, जिसकी किश्तें वे इसी योजना की सहायता से चुका रही हैं।
रानी श्रीवास ने श्री बुक स्टेशनरी एंड फोटोकॉपी सेंटर नाम से एक छोटा व्यवसाय शुरू किया, जिसमें वे ग्रामीणों को सरकारी व निजी फॉर्म भरने, दस्तावेजों की फोटोकॉपी, स्टेशनरी की बिक्री सहित लोकसेवा पोर्टल, स्कॉलरशिप आदि सुविधाएं गॉव में ही उपलब्ध करा रही हैं। इतना ही नहीं, रानी श्रीवास सिलाई कार्य में भी दक्ष हैं और इसका लाभ उठाकर प्रत्येक माह 06 हजार रूपए से 08 हजार रूपए की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी यह आय उनके बच्चों की शिक्षा, परिवार की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को गति दे रही है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। रानी श्रीवास की कहानी यह स्पष्ट करती है, कि यदि सरकारी योजनाएं सही हाथों तक पहुँचें और उनका सदुपयोग किया जाए, तो वे जिंदगी बदल सकती हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल