एमपी में वन्यजीव तस्करी का खुलासा: दो युवकों के पास रेड सैंड बोआ सांप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में था सौदा तैयार
नई दिल्ली । मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के अशोकनगर(Ashoknagar) से दुर्लभ प्रजाति(Rare species) के सैंड बोआ सांप(Sand Boa Snake) के बरामद होने का मामला सामने आया है। जिसका बाजार मूल्य करोड़ों रुपए आंका जाता है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो सांप तस्करों को गिरफ्तार किया है, और उनसे दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहा रेड सैंड बोआ सांप को बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दोमुंहे सांप की कीमत 5 करोड़ रुपए से लेकर 25 करोड़ रुपए तक होती है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वो राजस्थान से मोटरसाइकिल पर सांप लेकर आ रहे थे।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चेकिंग के दौरान तस्करों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कुंवर, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक मनीष गुर्जर के नेतृत्व में बनी इस टीम ने JBS कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास एक बैग में जीवित रेड सैंड बोआ साँप मिला।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाबू आदिवासी (27 वर्ष) पुत्र करन सिंह आदिवासी और शिवा आदिवासी (20 वर्ष) पुत्र कैलाश आदिवासी, निवासी ग्राम टीटौर, थाना बहादुरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह सांप जयपुर (राजस्थान) से अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से लाए थे और इसे बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि वन्यजीव हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका संरक्षण हमारा नैतिक और कानूनी दायित्व है। उन्होंने यह भी बताया कि अशोकनगर पुलिस अवैध तस्करी और वन्यजीव अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।