मंदिर में जाने के पांच मिनट बाद ही चोरी हो गए 16000 के जूते, इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत
बंगलूरू। बंगलूरू के बनशंकरी स्टेज स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर (Ganesh Temple) से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां मंदिर में दर्शन करने गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) के ब्रांडेड जूते (Branded Shoes) उसके मंदिर में जाने के पांच मिनट के बाद ही चोरी हो गए, जिसके बाद इंजीनियर ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कर कराई। चोरी की गई जूते की कीमत लगभग 16,000 रुपए बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 7.20 बजे मंदिर पहुंचे और अपने जूते मंदिर के बाहर ही रखकर पूजा करने गए। दर्शन सिर्फ पांच मिनट में पूरा करके जब वह बाहर आए, तो देखा कि उनके जूते गायब थे।
शियाकतकर्ता ने बताया कि मंदिर के पुजारी और अन्य भक्तों से जानकारी मिली कि यह घटना यहां आम है। पुजारी के अपने भी जूते दो बार चोरी हो चुके हैं और कई अन्य भक्तों ने भी अपने जूतों के चोरी होने की कहानियां बताई। लेकिन अब तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने यह चोरी अनदेखा नहीं करना चाहा। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि चोरी का मामला दर्ज किया जाए। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में चोर को नंगे पांव भक्त बनकर आते और जूते उठाकर जाते हुए देखा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जूतों की तलाश शुरू कर दी है। पहले पकड़े गए जूते चोरों ने बताया था कि वे चोरी किए हुए जूते 20-50 रुपए में बेचकर शराब खरीदते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, “अगर छोटी चोरी को नजरअंदाज किया जाएगा, तो वही लोग बड़ी चोरी भी करेंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना और सुधारना जरूरी है।
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड