भाजपा ने देर रात जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, 14 नए चेहरे मैदान में; सत्ता समीकरण साधने की बड़ी कवायद
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। बुधवार रात 14 जिलाध्यक्ष के नामों का एलान प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। भाजपा ने जिलाध्यक्ष का जिले स्तर पर चुनाव कराया था। इस चुनाव के बाद नामों का एलान लंबे समय से अटका हुआ था। इसी क्रम में बुधवार को 14 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया।
हटाए गए विवादों में रहे फतेहपुर के अध्यक्ष
लंबे समय बाद भाजपा ने बुधवार की रात 14 और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें से पांच जिलों में पुराने चेहरों को ही दुबारा मौका दिया गया है। वहीं, गंभीर आरोपों से घिरे फतेहपुर के जिलाध्यक्ष को पार्टी ने हटा दिया बता दें कि पार्टी इससे पहले 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में अब 98 जिलों में से 84 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। इस प्रकार वाराणसी समेत 14 जिले बचे हैं जिनके अध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है।
प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के अधिकारी डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बुधवार को 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें आधे यानी सात पिछड़ा वर्ग हैं जबकि छह सामान्य वर्ग के हैं। एक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति के हैं। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला, कौशांबी व फिरोजाबाद जिला में पार्टी ने पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को हटा दिया है। उन पर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के आरोप लगे थे। उनके स्थान पर अन्नू श्रीवास्तव को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
ये बदले अध्यक्षों की सूची
मेरठ जिला-हरवीर पाल
हापुड़-कविता माधरे
फिरोजाबाद जिला-उदय प्रताप सिंह
हाथरस-प्रेम सिंह कुशवाहा
अलीगढ़ महानगर-राजीव शर्मा
अलीगढ़ जिला-कृष्ण पाल सिंह लाला
एटा-प्रमोद गुप्ता
जालौन-उर्विजा दीक्षित
झांसी महानगर-सुधीर सिंह
हमीरपुर-शकुन्तला निषाद
फतेहपुर-अन्नू श्रीवास्तव
बाराबंकी-राम सिंह वर्मा
जौनपुर-अजीत प्रजापति
कौशांबी-धर्मराज मौर्या
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
जनगणना 2026: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा महाभियान, धमतरी में प्रशासनिक तैयारियां तेज।