SIR में बेहतरीन योगदान पर BLO को इनाम, हवाई सैर और फिल्म देखने का मौका मिला
जबलपुर | SIR प्रक्रिया में बढ़ते दबाव के बीच जहां प्रदेश में बीएलओ की मौत तक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं और लापरवाही बरतने वालों पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है, वहीं जबलपुर में SIR में बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ को हवाई यात्रा करने का इनाम मिला है. जबलपुर में SIR की प्रक्रिया में प्रदेश की पहली बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल ने अपने सभी 10 बूथों का काम सबसे पहले शत प्रतिशत पूरा कर लिया. इस कार्य को समय से पहले पूरा करने पर जिला प्रशासन ने स्नेहलता पटेल को हवाई सफर का उपहार दिया है. हाल ही में शुरू की गई पीएम-श्री हेली टूरिज्म सर्विस के तहत उन्हें कान्हा और बांधवगढ़ की सैर करवाई गई है |
बीएलओ ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
स्नेहलता पटेल पनागर में पदस्थ हैं और उनके पास 10 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने शत प्रतिशत पूरा कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने डिजिटाइजेशन का काम भी पूरा कर लिया. गौरतलब है कि जबलपुर में जिले में SIR की प्रक्रिया को तेजी से करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बीएलओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है. शत प्रतिशत गणना पत्रक भरवाकर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को मूवी टिकट्स और गिफ्ट वाउचर्स दिए जा रहे हैं, ताकि उनका उत्साह बढ़े और अन्य कर्मचारी उनसे प्रेरित हों |
जबलपुर जिले में 73.34 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
जबलपुर जिले में कुल 19 लाख 25 हजार 472 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 14 लाख 12 हजार 151 मतदाताओं के गणना पत्रकों यानी करीब 73.34 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है. जिला प्रशासन द्वारा दिए गए इस विशेष प्रोत्साहन से स्नेहलता पटेल काफी खुश हैं और उन्होंने इसके लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया है |
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक