CG में ठंड का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट संभव
छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है |
अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक पारा गिरने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इससे खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है. राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह के समय धुंध और हल्की ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है |
अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि सरगुजा संभाग में ठंड का असर अधिक देखा जा रहा है |
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में 18 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है |
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड