दीपिका-रणवीर ने नए साल पर न्यूयॉर्क में की जमकर पार्टी, फैंस संग दिए पोज
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। बॉलीवुड का यह पॉपुलर कपल इन दिनों न्यूयॉर्क में है। नए साल पर रणवीर और दीपिका ने जमकर पार्टी की है। दोनों की न्यू ईयर सेलिब्रेशन, पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
रणवीर और दीपिका ने फैंस संग क्लिक करवाए फोटो
सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के पार्टी करते हुए जो फोटो वायरल हैं, वह फैंस ने शेयर किए हैं। दरअसल, जिस जगह पर न्यूयॉर्क में दीपिका और रणवीर पार्टी कर रहे थे, वहां इंडियन फैंस से उनकी मुलाकात हुई। रणवीर और दीपिका ने फैंस को निराश नहीं किया, सबके साथ सेल्फी ली। यही फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने नए साल पर भी की जमकर कमाई
‘धुरंधर’ के लिए नए साल का पहला दिन भी कमाल का रहा, फिल्म ने रिलीज के 28 दिन बाद भी अपने कलेक्शन में कमी नहीं आने दी है। फिल्म ने गुरुवार को 15.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 739 करोड़ रुपये हो चुका है।
दीपिका और रणवीर सिंह की नई साल पर रिलीज होंगी कौन सी फिल्में?
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो दोनों के पास साल 2026 में बड़ी फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म 'AA22xA6' भी कर रही हैं। वहीं इस साल 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य