MP में गुलियन-बेरी सिंड्रोम का प्रकोप, 2 बच्चों की मौत, कई संक्रमित, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
नीमच। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले (Neemuch district) के मनासा कस्बे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) का प्रकोप गंभीर होता जा रहा है, जहां अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी और 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 6 की पुष्टि हुई है और बाकी अन्य संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) पूरी तरह अलर्ट मोड में है और मनासा के 15 ही वार्ड का भ्रमण किया जा रहा है।
उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को मनासा पहुंचे और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने वार्ड नंबर 15 में मृतक बच्चे सोनू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मौके पर चल रहे स्क्रीनिंग कार्य का निरीक्षण भी किया।
अब तक 6 मरीजों में GBS की पुष्टि
भोपाल और उज्जैन से पहुंची विशेषज्ञों की टीमें लगातार जांच, सैंपल कलेक्शन और निगरानी में जुटी हैं। सीएमएचओ डॉ. आरके खाघौत के अनुसार अब तक 6 मरीजों में GBS की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 9 अन्य संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अब तक 2 की मौत हो चुकी है।
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास