भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
भोपाल| में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक होने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्ती दिखाई है. उन्होंने अफसरों को तत्काल प्रभाव से जांच करने के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस के साथ राज्य साइबर मुख्यालय से भी मामले की जांच कराने को कहा है|
कलेक्टर ने पुलिस को पत्र लिखकर किया जांच का अनुरोध
कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला परियोजना समन्वयक रवीश श्रीवास्तव ने राज्य साइबर मुख्यालय और शाहजहांनाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर जांच शुरू करने का अनुरोध किया है. इस मामले में रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया के माध्यम से सूचना मिली है कि 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं|उन्होंने कहा कि एक हस्तलिखित और गणित का प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ही लीक हो गया था. जिसके बाद दोनों ही प्रश्नपत्र जांच के लिए पुलिस को साैंप दिए गए हैं. श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल कोड का लीक पेपर मिला है. इसके लिए यहां पता लगाना बेहद जरुरी है कि पेपर कहां और किसके द्वारा लीक हो रहे हैं|
8वीं कक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक
शहर में गुरुवार को 8वीं कक्षा के संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र भी परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले लीक होने की जानकारी सामने आई है. परिजनों ने बताया कि प्रश्नपत्र बच्चों तक एक दिन पहले ही पहुंच चुका था. इसके बाद निजी परीक्षा केंद्र से छात्रों के निकलने पर उनके प्रश्नपत्र को लीक प्रश्नपत्र से मिलाया तो उसमें सेंटर कोड और प्रश्नपत्र कोड एक समान पाए गए|
राजधानी में 34 हजार छात्र दे रहे परीक्षा
भोपाल में 8वीं कक्षा के लिए 263 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर करीब 34 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. पूरे मामले में छात्रों का दावा है कि पेपर आने से पहले उनके पास पेपर उपलब्ध था. इस मामले में टेलीग्राम चैनलों पर प्रश्नपत्र बेचने और लीक होने का आरोप लगा है|
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।