धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट अपने अंतिम दौर में है और इसका फाइनल रविवार को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों ने सुपर-8 की दो अजेय रही टीमों को हराया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला तो इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक रहा। हालांकि, मैच के दौरान और बाद के कई पल भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस मुकाबले को देखने कई दिग्गज वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे। इनमें महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल थे। मैच के बाद वह एक वक्त हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका और हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी खड़े थे। इन तीनों को साथ देखकर हार्दिक का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
दरअसल, हार्दिक धोनी को काफी मानते हैं और उन्हें अपना आदर्श बताते हैं। आईपीएल के समय, जब भी हार्दिक की टीम का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होता है, तो हार्दिक धोनी से मिलना और उनके साथ फोटो शेयर करना नहीं भूलते। भारत और इंग्लैंड मैच के बाद जब हार्दिक ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो उन्होंने स्टैंड्स में धोनी को देखा। ऐसे में हार्दिक जोर से चिल्लाए और धोनी को बुलाया। धोनी ने भी हाथ वेव कर हार्दिक को जवाब दिया। फिर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। वहीं, माहिका और अगस्त्य भी खड़े थे। माहिका ने अगस्त्य का हाथ पकड़ा और हार्दिक की तरफ हाथ वेव करने कहा। इस पर धोनी भी अगस्त्य को दिखाने लगे कि हार्दिक कहां खड़े हैं और माही ने अगस्त्य से बातचीत भी की। इस क्यूट मोमेंट को देखकर हार्दिक भी मुस्कुराते दिखे।भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत में हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले बल्ले से 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 27 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए फिल सॉल्ट और सैम करन जैसे महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।