कमलनाथ का आरोप: भाजपा के कारण OBC वर्ग 27% आरक्षण से वंचित
भोपाल। प्रदेश के अन्य पिछड़ा वगक् को 27 प्रतिशत आरक्षण नही मिल पाने को लेकरपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर बदनीयती औरप्डयंत्र करने का आरोप लगाया है।
नाथ ने टवीट करते हुए लिखा है कि भाजपा की बदनीयत और षडयंत्र के कारण मध्य प्रदेश का ओबीसी समुदाय 27 प्रतिशत आरक्षण से वंचित है, जबकि 2019 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर उसे उसका संवैधानिक अधिकार दिया था।
भाजपा की सरकारों ने लगातार $कानूनी उलझन पैदा करके और न्यायालयों में $गलत तरी$के से 27 प्रतिशत आरक्षण का पक्ष रखकर इस आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा है। पिछले छह साल से यह देखा जा रहा है जब-जब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट मामले की तेज़ी से सुनवाई करना चाहते हैं तब सरकारी व$कील या तो तारीख़ मांगने लगते हैं या समुचित दस्तावेज़ के साथ अदालत में पेश ही नहीं होते।
अब हाईकोर्ट ने नियमित सुनवाई की प्रक्रिया शुरू करने की मंशा जतायी है तो मुझे एक बार फिर आशंका है कि भाजपा इस बार फिर षडयंत्र करेगी और एक बार फिर वही पुराने हथकंडे अपनाकर आरक्षण की प्रक्रिया को टालने की कोशिश करेगी।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि वह पूरी ईमानदारी से ओबीसी वर्ग को कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू कराने के लिए प्रयास करे और हाई कोर्ट में रोज़ होने वाली सुनवाई में मज़बूती से ओबीसी वर्ग का पक्ष रखे।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे