ब्यूरोक्रेसी में बदलाव: 19 IAS अफसरों के तबादले, नई सूची जारी
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। एडीओ और एडीएम समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव हुआ है महाराष्ट्र सरकार ने 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। एक जिले की कलेक्टर भी बदले गए हैं। भूपेंद्र पटेल की सरकार ने एक आईएएस अफसर को नया पदभार दिया है। तबादलेऔर नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी हो चुका है।
पश्चिम बंगाल में बैच 2023 के आईएएस अधिकारी मोइन अहमद को सदर जलपाईगुड़ी (जलपाईगुड़ी एसी विधानसभा क्षेत्र) के एडीओ पद पर नियुक्त किया गया है। सब डिवीजन ऑफिसर सदर अलीपुर साउथ 24 परगना (यादवपुर विधानसभा क्षेत्र) पद पर रवि कुमार मीणा को तैनात किया गया है। एडीएम-1 हावड़ा (जगतबल्लावपुर विधानसभा क्षेत्र) पद पर रवि रंजन को नियुक्त किया गया।
पश्चिम बंगाल में इन्हें भी मिला नया पदभार
कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में विशेष सचिव पद पर कार्यरत प्रियदर्शनी एस को एडीएम-3 हुगली पुरसुरा के पद पर नियुक्त किया गया है। एसडीओ, हल्दिया पूर्व मेदनीपुर पद की जिम्मेदारी सुरभी सिंह को सौंपी गई है। एसडीओ कोंटई, पूर्व मेदिनीपुर (कांठी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पद पर) धूमल प्रतीक को नियुक्त किया गया है। एग्रा, पूर्व मेदनीपुर एडीओ पद पर कर्मवीर केशव को भेजा गया है।
आसनसोल नगर निगम के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एकम जे. सिंह को एडीएम (एलआर), पश्चिम मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र पद पर भेजा गया है। सीईओ न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी पद पर कार्यरत अब्दुल साहिद को एडीएम (देव) पश्चिम मेदिनीपुर दासपुर पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रियदर्शनी भट्टाचार्य, ज्वाइंट सेक्रेटरी पंचायत एंड रूरल डेवलपमेंट को एडीएम 2 बांकुरा सोनामुखी पद जिम्मेदारी दी गई है।
गुजरात आईएएस ट्रांसफर
गुजरात सरकार ने बैच 2023 की आईएएस अधिकारी एप्पलापल्ली सुष्मिता को प्रांत अधिकारी महुवा, जिला भावनगर पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह हलोल प्रांत अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इससे संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम पर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
महाराष्ट्र आईएएस तबादला
- आईएएस अधिकारी रूबल प्रखर अग्रवाल प्रबंध निदेशक महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड मुंबई को कोंकण संभाग मुंबई का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
- नयना गुंडे, आयुक्त, महिला एवं बाल विकास पुणे को स्थानांतरित करके अमरावती संभाग का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
- श्वेता सिंगला, अमरावती संभाग संभागीय आयुक्त को स्थानांतरित करके प्रबंध निदेशक महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- अशोक काकडे कलेक्टर सांगली को प्रबंध निदेशक महाराष्ट्र एग्रो इंडस्टरीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पद पर पदस्थित किया गया है।
- राहुल रेखावार को सदस्य सचिव महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
- एम देवेंद्र सिंह को संयुक्त आयुक्त ग्रेटर मुंबई नगर निगम पद पर भेजा गया है।
- डॉ. मैनाक घोष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धाराशिव को कलेक्टर सांगली पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रियंवदा महादलकर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धारायशिव पद पर भेजा गया।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा