हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह घोषणा की कि अमरीका ने ईरानी क्षेत्र से उन दो लड़ाकू पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया है, जो शनिवार को ईरानी सेना के हमले में दो अमेरिकी विमानों के गिराए जाने के बाद से लापता हो गए थे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर कहा, “हमने उन्हें पा लिया है! मेरे प्यारे देशवासियों, पायलट अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।” उन्होंने बताया कि इस ‘चमत्कारी’ अभियान में दूसरे पायलट को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया है। इससे पहले एक अन्य पायलट को भी सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन इसकी पुष्टि इसलिए नहीं कि गयी थी क्योंकि वे दूसरे बचाव अभियान को खतरे में नहीं डालना चाहते थे।
अमरीकी राष्ट्रपति ने बताया कि पिछले कुछ घंटों के दौरान, अमेरिकी सेना ने अमरीकी इतिहास के सबसे साहसी बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पायलट ईरान के दुर्गम पहाड़ों में दुश्मन की सीमा के पीछे था और दुश्मन हर घंटे उसके करीब पहुंच रहे थे। ट्रंप ने कहा कि वह पायलट कभी अकेला नहीं था क्योंकि कमांडर-इन-चीफ, युद्ध सचिव और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष चौबीसों घंटे उसकी लोकेशन पर नजर रख रहे थे और बचाव की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि अमरीकी सेना ने उसे वापस लाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे थे। पायलट को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह ठीक हो जाएगा।
अमरीकी सैन्य इतिहास में यह पहली बार है जब दो अमरीकी पायलटों को दुश्मन के इलाके के काफी अंदर से अलग-अलग बचाया गया है। ट्रंप ने गर्व से कहा, “हम कभी भी किसी अमरीकी योद्धा को पीछे नहीं छोड़ेंगे।” ट्रंप ने दावा किया कि बिना किसी अमेरिकी सैनिक के हताहत हुए इन दोनों ऑपरेशनों को पूरा करना यह साबित करता है कि अमरीका ने ईरानी आसमान पर पूर्ण वर्चस्व हासिल कर लिया है। अमरीकी राष्ट्रपति ने अंत में कहा, “यह एक ऐसा क्षण है जिस पर सभी अमेरिकियों को गर्व होना चाहिए और एकजुट होना चाहिए। हमारे पास दुनिया के इतिहास की सबसे अच्छी और पेशेवर सेना है। सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं।”
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।