बिलासपुर में AC कंप्रेसर फटने से धमाका, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे
बिलासपुर|बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर में हुए तेज ब्लास्ट से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए|
मिली जानकारी के अनुसार, तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर परफेक्ट सॉल्यूशन नाम की दुकान में यह हादसा हुआ. यह दुकान एसी रिपेयरिंग और संबंधित कार्यों के लिए जानी जाती है. रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान में काम के दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भाई गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले|
रतनपुर के रहने वाले हैं दोनों भाई
घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के निवासी हैं. दोनों बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं|
ब्लास्ट की वजह का अंदेशा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा एसी कंप्रेसर में गैस भरने या मरम्मत के दौरान हुआ हो सकता है. अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. घटना के समय दुकान के भीतर ही काम चल रहा था, जिससे दोनों सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए|
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बर्न अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी है. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं|
इलाके में मचा हड़कंप
अचानक हुए धमाके से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ब्लास्ट किन कारणों से हुआ|
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर