छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
Home Remedies For Constipation in Kids: छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई बार बच्चों में पेट साफ न होने यानी कब्ज की समस्या देखने को मिलती है, जिससे बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और ठीक से खा-पी भी नहीं पाता। ऐसी दिक्कत ज्यादातर छोटे बच्चों के सामने आती है, क्योंकि छोटे बच्चों में पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए उनकी डाइट और दिनचर्या का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।
कई माता-पिता तुरंत दवा का सहारा लेते हैं, जबकि कुछ आसान घरेलू उपायों से भी इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे और कारण बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को राहत दिला सकते हैं।
कैसे पहचानें कि बच्चे को कब्ज है?
- 2–3 दिन तक पॉटी न होना
- पॉटी करते समय दर्द या रोना
- पेट में सूजन या भारीपन
- सख्त और सूखी स्टूल
बच्चों में कब्ज के कारण
- पानी की कमी
- फाइबर की कमी वाली डाइट
- ज्यादा दूध या प्रोसेस्ड फूड
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- नई डाइट शुरू होने पर बदलाव
ये घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें
1. गुनगुना पानी
सुबह बच्चे को थोड़ा गुनगुना पानी पिलाने से पेट साफ होने में मदद मिलती है
2. फाइबर युक्त आहार
बच्चे को पपीता, सेब, नाशपाती, गाजर और हरी सब्जियां दें
3. घी का सेवन
दूध में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर देने से पाचन बेहतर होता है और मल नरम होता है
4. किशमिश का पानी
रातभर भिगोई हुई किशमिश का पानी या मसलकर देना कब्ज में राहत देता है
5. पेट की हल्की मालिश
नाभि के आसपास घड़ी की दिशा में हल्की मालिश करने से मल त्याग आसान होता है
- कब डॉक्टर से संपर्क करें
- कई दिनों तक कब्ज बनी रहे
- बच्चा बहुत ज्यादा रोए या दर्द महसूस करे
- मल में खून दिखाई दे
- बच्चे का वजन कम होने लगे
तमिलनाडु चुनाव: पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला, रजनीकांत से विजय तक ने डाला वोट।
हैदराबाद-नागपुर के बीच बिछेगी LPG पाइपलाइन, 1585 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट
Nusrat Jahan ED के सामने पेश, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
समीर अंजान का तीखा बयान: 'जेन जी' को सिर्फ साउंड चाहिए, शब्दों की गहराई से उनका नाता टूटा।
रणवीर सिंह के मुरीद हुई सारा अर्जुन: कहा- 'उनसे बेहतर को-स्टार कोई और हो ही नहीं सकता'
Bhopal में CM हाउस के पास धरना देने पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर का आदेश