भोपाल|मध्‍य प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कल एमपी बोर्ड के 10वीं -12वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. ऐसे में परीक्षा परिणाम में कई छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण भी रहे हैं. इसके साथ ही कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं, जिन्‍हें अपने अंकों से संतुष्‍टी नहीं है. ऐसे छात्रों को दूसरा मौका देने के लिए एमपी बोर्ड ने द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रकिया को शुरू कर दिया है. छात्र-छात्राएं एमपी ऑनलाइन के जारिए आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड नियम के अनुसार दूसरे अवसर में शामिल होने वाल सभी परीक्षार्थियों के लिए मुख्‍य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी. छात्र-छात्राएं दूसरे अवसर में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर लें और इसमें भाग ले सकते हैं|

पूरक परीक्षा की जगह द्वितीय अवसर परीक्षा

इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले सभी विद्या‍र्थी अपना शैक्षणिक वर्ष बिना गंवाए अपने रिजल्‍ट को बेहतर बना सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने के लिए अंतिम तारीख 22 अप्रैल है. आपको बता दें कि इस साल एमपी के छात्र-छात्रओं को पूरक परीक्षा के स्‍थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की मुख्‍य परीक्षा में अनुपस्थित थे या अनुत्तीर्ण रहे हो वे सभी द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं|

10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण छात्र

आपको बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में 2,89,693 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण घोषि‍त हुए हैं, जबकि 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 1,99, 599 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. इस साल किसी भी छात्र को परीक्षा परिणाम में पूरक घोषित नहीं किया गया है|

नई शिक्षा न‍ीति के तहत हो रहा परीक्षा आयोजन

इस साल नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षा के स्‍थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें मुख्‍य परीक्षा में अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित हुए विद्यार्थीयों के साथ ही जो छात्र-छात्राएं अपने अंको में सुधार चाहते हैं वे 7 मई 2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं|

कब होगा परीक्षा का आयोजन

  • एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का आयोजन 7 से 25 मई तक किया जाएगा.
  • एमपी बोर्ड 10वीं की द्वितीय परीक्षा 7 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी.
  • पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्‍त करने के लिए परीक्षा परिणाम घोषण की तिथि‍ से करीब 10 दिन की अवधि में छात्र ऑनलाइन पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं.

ध्‍यान रखने योग्य बातें

  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्‍त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन में छात्र की ई-मेल आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा.
  • बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी ई-मेल के माध्‍यम से ही उपलब्ध की जाएगी.
  • पुनर्गणना, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के लिए मोबाइल एप पर भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.
  • छात्र मंडल का मोबाइल एप ‘MPBSE’ गूगल प्लेस्टोर या फिर ‘MPMOBILE’ को निःशुल्क डाउनलोड़ कर सकते हैं.